फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP honored the shooters who returned after winning medals

पदक जीतकर लौटे शूटरों का एसपी ने किया सम्मान

Tue, 27 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP honored the shooters who returned after winning medals
बागपत। गायत्री राइफल क्लब के शूटरों ने दिल्ली में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले और क्लब का नाम रोशन किया। शूटरों के पदक जीतकर लौटने पर सोमवार को एसपी नीरज कुमार ने बधाई दी है।
विज्ञापन

कोच फारुख अली व कपिल शर्मा ने बताया कि डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में 17 से 24 सितंबर तक यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें गायत्री राइफल क्लब के इशान खान ने 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल और जितवन्त तोमर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

25 मीटर की स्टैंडर्ड पिस्टल सविर्सेज के व्यक्तिगत स्पर्धा में अविष्कार तोमर ने गोल्ड मेडल जीता। इशान खान ने व्यक्तिगत वर्ग की सीनियर व जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल और टीम स्पर्धा में दीपक गिरी, इशान खान, विवेक मलिक ने गोल्ड मेडल जीता। 50 मीटर की फ्री पिस्टल के सीनियर टीम स्पर्धा में विजय तोमर, इशान खान और कुनाल ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में 25 मीटर स्टैंडर्ड सीनियर मास्टर इवेंट में डॉ. राजपाल ने गोल्ड मेडल जीता है। इन सभी का सोमवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पदक जीतकर लौटने पर सम्मान किया।

नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में मधु का चयन
दोघट। गुजरात में 27 सितंबर से छह अक्तूबर तक होने वाली नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में धनौरा टीकरी गांव की तीरंदाज खिलाड़ी मधु वेदवान रिकर्व इवेंट में भाग लेंगी। प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की ओर से दो कोच सचिन वेदवान व रितिका वेदवान करेंगे। मधु का चयन होने पर टीकरी के देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, जगदीश, ब्रजपाल सिंह, जितेंद्र वेदवान, राहुल, सुधीर कुमार, नीरज, पंकज ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed