फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sonu pandit arrest

राहुल की हत्या के बाद फरार सोनू पंडित मुठभेड़ में घायल

Tue, 25 Aug 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
sonu pandit arrest
राहुल की हत्या के बाद फरार सोनू पंडित मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। किरठल गांव के राहुल उर्फ रुपन (22) की हत्या के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू पंडित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। सोनू पंडित ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया।
सोमवार की रात में किरठल गांव में राहुल की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई अमरदीप ने गांव के ही सोनू पंडित सहित चार लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुख्य आरोपी सोनू पंडित की तलाश में जुटी थी। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे असारा-बूढ़पुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। युवक ने बाइक नहीं रोकी और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सोनू पंडित के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी गुड्डू फरार हो गया। घायल बदमाश को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। फरार आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस ने कांबिंग की। बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे और एक कारतूस बरामद किया। एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसलिए की गई थी हत्या
रमाला। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि दो साल पहले शादी समारोह में नाचने को लेकर उसका रूपन उर्फ राहुल से विवाद हो गया था। इस झगड़े में रूपन ने धारदार हथियार से उसकी नाक पर हमला कर दिया था, इससे उसे गंभीर चोट लग गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन बदला लेने के लिए उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
रमाला। एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की। एसपी अभिषेक सिंह ने रमाला थानाध्यक्ष रमेश सिंह सिद्धू ओर उनकी टीम की इस कार्य के लिए सराहना की। थानाध्यक्ष व उनकी टीम को ईनाम देने के लिए कहा। एसएसआई रणधीर सिंह, एसआई भगवत सिंह, एसआई सुधीर और मोहिंदर सिंह शामिल रहे।
इन्हें किया गया नामजद
रमाला। मृतक रुपन के भाई अमरदीन ने सोनू पंडित पुत्र राजू पंडित के अलावा राजू पंडित पुत्र लाला, मनोज पंडित पुत्र लाला और गुड्डू पुत्र रामपाल को नामजद किया।

किरठल में तनाव, पुलिस तैनात
रमाला। पोस्टमार्टम के बाद राहुल उर्फ रूपन का शव किरठल गांव में पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वारदात के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना है। पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed