फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Son of Tauj Clerk of Malkapur Sugar Mill murdered

मलकपुर चीनी मिल के तौल लिपिक के पुत्र की हत्या

Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Son of Tauj Clerk of Malkapur Sugar Mill murdered
बड़ौत के एक निजी अस्पताल में छोटू उर्फ आकाश की मौत के बाद बिलखते परिवार के लोग - फोटो : BARAUT
मलकपुर चीनी मिल के तौल लिपिक के पुत्र की हत्या
विज्ञापन

दोस्त गंभीर रूप से घायल, दिल्ली रेफर, तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने लुहारी गांव में की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत(बागपत)। लुहारी गांव में बुधवार शाम खेत से लौटते दो युवकों पर छह बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को दिल्ली रेफर किया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता मलकपुर चीनी मिल में तौल लिपिक हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी आकाश उर्फ छोटू (19) पुत्र नरेंद्र बुधवार शाम अपने दोस्त भरत पुत्र देवेंद्र के साथ खेत से घूमकर लौट रहा था। गांव के नजदीक तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और फायरिंग कर दी। दोनों दोस्तों को गोलियां मारकर बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि 22 साल के भरत को गंभीर हालत में दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, दो युवकों पर फायरिंग की सूचना पर कोतवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चला। देर रात एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। कोतवाल का कहना था कि युवकों के बीच खेल के दौरान हुआ विवाद घटना का कारण बताया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। उधर, आकाश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। आकाश के पिता नरेंद्र मलकपुर चीनी मिल में तौल लिपिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के दौरान विवाद बताया गया हत्या का कारण
बड़ौत। ग्राम प्रधान सुधीर और अन्य ग्रामीणों का कहना था कि कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों का आकाश और भरत से खेल के दौरान विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में अब फैसले की बात चल रही थी। बताया जा रहा है कि आकाश और भरत को दूसरे पक्ष ने श्मशान घाट के निकट बुलाया था। बात बढ़ने पर दोनों पर गोलियां चला दीं। छह युवकों में से तीन युवक गांव लुहारी और एक खेड़ा गांव का बताया जा रहा है।

राज्य स्तरीय पहलवान था आकाश
ग्राम प्रधान प्रत्याशी डा. संजीव आर्य ने बताया कि आकाश राज्य स्तरीय पहलवान था। उसने कई मेडल भी जीते थे। आकाश के दो छोटे भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है, जबकि भाई पढ़ाई कर रहे हैं।
आकाश के सीने में लगीं दो गोलियां
आकाश के सीने में दो गोलियां लगी। जबकि भरत को एक गोली कंधे पर और एक शरीर पर कहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed