{"_id":"68c712fe3e89770ae1042c7a","slug":"solani-river-causes-heavy-losses-erosion-is-taking-place-towards-the-population-baghpat-news-c-30-1-smrt1014-158665-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सोलानी नदी से भारी नुकसान, आबादी की तरफ हो रहा कटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सोलानी नदी से भारी नुकसान, आबादी की तरफ हो रहा कटाव
विज्ञापन
गांव बादशाहपुर के पास कटाव करती सोलानी नदी। श्रोत ग्रामीण
- एक ग्रामीण का घर भी आया कटाव के मुहाने पर, ग्रामीणों ने की तटबंध बनवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। शिवालिक पहाड़ियों से निकल रही घाड क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी सोलानी का कटाव गांव बादशाहपुर में आबादी की तरफ बढ़ रहा है। नदी का पानी इस बार सैकड़ों बीघा जमीन का कटाव कर फसल और पेड़ अपने साथ बहा ले गया। आबादी से सटा एक ग्रामीण का मकान भी नदी के मुहाने पर आ चुका है। दहशत के मारे बारिश के दौरान रात के समय लोग सही ढंग से सो भी नहीं पा रहे हैं।
बादशाहपुर के पूर्व ग्राम सभा प्रधान लाखन सिंह सैनी, सरदार गुरदेव सिंह, अनिल कुमार, हरेंद्र सैनी, नाथीराम राठौर, चैन सिंह, श्रवण सिंह, विनोद कुमार, नौरतू सिंह व महीपाल सिंह राठौर ने बताया कि इस साल सोलानी नदी में आए उफान के कारण बादशाहपुर और इस्माइलपुर गांव के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। नदी ने आबादी की तरफ रुख कर लिया और सैकड़ों बीघा जमीन फसलों और हरे-भरे पेड़ों सहित नदी में गिर चुकी है। नदी में लाखन सिंह प्रधान का गन्ना और पेड़ के अलावा नाथीराम राठौर की कई बीघा फसल और पेड़ नदी में बह चुके हैं। पीड़ित किसान जिला प्रशासन की तरफ मदद की आस लगाए बैठे हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी इनकी सुध नहीं ली है।
ग्रामीणों गुरुदेव सिंह, लाखन सिंह, अनिल कुमार आदि ने बताया कि नदी का रुख बादशाहपुर गांव की तरफ है अगर शीघ्र ही इसे रोकने की कोशिश नहीं की गई तो सोलानी नदी गांव में तबाही मचा देगी। रविवार को भी सोनाली नदी में आई बाढ़ से बादशाहपुर व इस्माइलपुर गांव के कई किसानों का भारी नुकसान हुआ है। गांव के अनिल कुमार पुत्र भम्बर सिंह का मकान बहने के कगार पर है। ग्रामीणों ने डीएम से बादशाहपुर गांव के समीप सोलानी नदी में तटबंध बनवाने और प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- अभी तक किसी ग्रामीण ने कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता करते कटाव रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। - मानवेंद्र सिंह,
एसडीएम बेहट