{"_id":"69945b0a4e1b87863c0fc1f5","slug":"social-reform-and-dignity-conference-to-be-held-in-barot-today-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-146957-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आज बड़ौत में होगा सामाजिक सुधार और स्वाभिमान सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आज बड़ौत में होगा सामाजिक सुधार और स्वाभिमान सम्मेलन
विज्ञापन
-भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने का किया आह्वान
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में मंगलवार भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई, जहां बुधवार को नगर के बैक्वेंट हॉल में होने वाले सामाजिक सुधार व स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि इसमें सभी समाज को साथ लेकर समाज के उत्थान एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन, भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश घोषित करने, गरीब परिवार के बच्चों को सरकार द्वारा सुविधा देने की मांग की जाएगी। इसके अलावा ब्राह्मण कन्याओं को सरकार द्वारा सुविधा, बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ आदि बिंदुओं पर भी विचार विमर्श होगा। सम्मेलन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में आसपास के जिलों से लोग भाग लेने पहुंचेंगे। इस मौके पर लोकेश वत्स, घनश्याम शर्मा, रमेश शर्मा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।