फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   snatched the bag of kanyadan and ran away

शादी समारोह से कन्यादान के रुपये का थैला छीनकर भागा नकाबपोश बदमाश

Tue, 01 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
snatched the bag of kanyadan and ran away
अमीनगर सराय। कस्बे के सिंघावली रोड स्थित एक फार्म हाउस में रविवार रात लडक़ी की शादी में नकाबपोश बदमाश रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग गया। शोर मचाने पर बदमाश का पीछाकर पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह ईख में घुसकर फरार हो गया। पुलिस ने घंटों तक खेतों में बदमाश की तलाश की मगर सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

सिंघावली रोड स्थित एक फार्म हाउस में रविवार को कस्बा अमीनगर सराय निवासी कुसुम भटनागर की बेटी की शादी थी। रात करीब 11 बजे चढ़त हो रही थी, घर के लोग कार्यक्रम में लगे थे। एक नकाबपोश फार्म हाउस में आया और कन्यादान से भरा थैला लेकर भागने लगा। कन्यादान लिख रहे युवक द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया, मगर वह ईख में घुसकर फरार हो गया। परिजनों व लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की घंटों तक खेतों में तलाश की मगर सुराग नहीं लग सका। कुसुम के बेटे मनीष ने बताया कि थैले में करीब 60 हजार रुपये थे। वहीं, थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed