फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Smoking material being sold indiscriminately near school institutions

स्कूली संस्थाओं के पास धडल्ले से बिक रही धूम्रपान सामग्री पर लगे प्रतिबंध

Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Smoking material being sold indiscriminately near school institutions
स्कूली संस्थाओं के पास धूम्रपान साम्रगी बिक्री पर प्रतिबंध लगवाएं जाने की मांग को लेकर बड़ौत तह? - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र की स्कूली संस्थाओं के पास धड़ल्ले से बिक रही धूम्रपान सामग्री पर प्रतिबंध लगवाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्र के युवाओं ने तहसील में एकत्रित होकर हंगामा-प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर व देहात क्षेत्र में विभिन्न स्कूली संस्थाएं संचालित हैं। उनके आसपास ढेर सारी धूम्रपान सामग्री बिक्री की दुकानें हैं। जिनमें नगर व गांव-देहात के स्कूली बच्चे आसानी से उपलब्धता के चलते गुटखा, पान मसाला एवं सिगरेट आदि का सेवन करने लगे हैं। जिसका विपरीत प्रभाव अन्य युवाओं व बच्चों पर भी पड़ रहा है। इस पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। पुलिस प्रशासन भी इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने एसडीएम सुभाष सिंह को संबोधित ज्ञापन कानूनगो लोकेश को सौंपा। इस अवसर पर सौरभ तोमर, प्रतीक तोमर, रोहित, रामवीर, मुकेश कुमार, रवींद्र एवं विनोद शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed