फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Smart Guru' and 'Navodaya Kranti National' Award for two teachers of Baghpat

बागपत के दो शिक्षकों को ‘स्मार्ट गुरु’ व ‘नवोदय क्रांति नेशनल’ अवार्ड

Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Smart Guru' and 'Navodaya Kranti National' Award for two teachers of Baghpat
अमृतसर पंजाब में सम्मानित होते बागपत जनपद के शिक्षक विकास मलिक - फोटो : BARAUT
फोटो संख्या 14
विज्ञापन

पंजाब में किया गया नेशनल कांफ्रेंस फॉर गवर्नमेंट टीचर ऑफ इंडिया का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नवोदय क्रांति परिवार की ओर से नेशनल एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स अमृतसर (पंजाब) के सभागार में तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस फॉर गवर्नमेंट टीचर ऑफ इंडिया का आयोजन किया गया। इसमें बागपत के दो शिक्षकों को ‘स्मार्ट गुरु’ व ‘नवोदय क्रांति नेशनल’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस कांफ्रेंस में में देश-विदेश के अनेक शिक्षाविदों ने स्कूलों से बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए अपने सुझाव पेश किए। जनपद बागपत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इदरीशपुर के विकास मलिक एवं प्राथमिक विद्यालय, पाबला नंबर दो के दिनेश वर्मा का चयन भी इस कॉन्फ्रेंस के लिए हुआ था। दोनों शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में स्वयं के प्रयास से स्मार्ट क्लास स्थापित की हुई है। इससे बच्चे किसी भी विषय को आसानी से समझ पा रहे हैं। गुरु स्थानम टेक्नो स्कूल के डायरेक्टर एवं इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन ऑर्गेनाइजेशन, अमेरिका के इवैल्यूएशन कमिश्नर डॉ योगेश चांदना एवं किंग्समीड स्कूल इंग्लैंड की चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट डॉ. रति ने शिक्षक विकास मलिक को ‘स्मार्ट गुरु’ एवं शिक्षक दिनेश वर्मा को ‘नवोदय क्रांति नेशनल’ अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के उपनिदेशक डॉक्टर सुभाष रावड़ा, संस्थापक संदीप ढिल्लो, हरियाणा के शिक्षा विभाग के ट्रेनिंग हेड डॉ अजय बल्हारा सहित अनेक शिक्षा अधिकारी और शिक्षाविद मौजूद रहे। दोनों शिक्षकों के सम्मानित होने पर बागपत के बेसिक शिक्षा के शिक्षकों में हर्ष की लहर है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बागपत राजीव रंजन मिश्र ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed