{"_id":"5fa6e0af8ebc3e9be83ae9de","slug":"slip-issued-farmers-circling-the-mill-to-get-tokens-baghpat-news-mrt5099500184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची जारी, टोकन कटवाने के लिए मिल के चक्कर लगा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची जारी, टोकन कटवाने के लिए मिल के चक्कर लगा रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दो नवंबर को मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है। मिल की ओर से किसानों को पर्ची भेजी जा रही है, मगर टोकन न कटने के कारण गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के किसान टोकन कटवाने की मांग को लेकर मिल के चक्कर लगा रहे है। दुड़भा, बसा टीकरी, अग्रवा मंडी टटीरी व बाघु के किसानों ने गन्ने की तौल के लिए टोकन जारी करने की मांग की।
चीनी मिल पहुंचे महेंद्र, कंवरपाल, यशपाल, मनीष, अवनीश आदि किसानों का कहना था कि दो नंवबर को पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बाद चार नवंबर को मिल की ओर से पर्ची जारी की गई थी। पर्ची जारी होने के तीन बीतने के बाद भी उनके टोकन जारी नहीं किए गए है। टोकन जारी न होने के कारण गन्ने की तौल नही हो पा रही है। टोकन न मिलने के कारण खेतों में गन्ना पड़ा हुआ है। गेहूं की फसल की बुआई का समय नजदीक आ रहा है। समय पर गन्ने की फसल की कटाई न होने पर गेहूं की फसल की बुआई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने शनिवार को बागपत शुगर मिल पहुंचकर मिल के अधिकारियों से टोकन जारी करने की मांग की।
प्रबंध समिति का चुनाव स्थगित
अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या इंटर कालेज की प्रबंध समिति के सदस्य संजीव शर्मा ने बताया कि कालेज के प्रबंध समिति के चुनाव के लिए विवि की ओर से डॉ पूनम सिंह राजनीति विज्ञान विभाग मेरठ कालेज मेरठ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। पर्यवेक्षक का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण विवि के निर्देश पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।