{"_id":"6637f142dad32544f608ada7","slug":"skin-diseases-are-troubling-in-summer-blood-pressure-is-also-increasing-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-112704-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गर्मी में त्वचा रोग कर रहे परेशान, ब्लडप्रेशर भी बढ़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गर्मी में त्वचा रोग कर रहे परेशान, ब्लडप्रेशर भी बढ़ रहा
Mon, 06 May 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 06 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गर्मी में त्वचा रोग सबसे ज्यादा लोगों को परेशान कर रहा है तो ब्लडप्रेशर भी बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि आरोग्य मेले में यहां रविवार को सबसे ज्यादा मरीज इन बीमारियों के पहुंच रहे हैं। वहीं पेट की बीमारियों व मधुमेह के मरीज भी काफी रहे। इन सभी को चिकित्सकों ने दवाईयों के साथ ही दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी।
जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 25 चिकित्सकों और 90 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाईयां दी। इन आरोग्य मेलों में रविवार को काफी मरीज कम हो गए। जहां पिछले सप्ताह आरोग्य मेले में 939 मरीजों का उपचार किया गया था। वहीं तेज धूप के कारण लोग जांच कराने के लिए घरों से आरोग्य मेलों में कम पहुंच रहे हैं और इसलिए माना जा रहा है कि 780 मरीज जांच कराने के लिए पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा 243 मरीज मधुमेह के मिले, जिनको समय-समय पर जांच कराने के साथ ही दवाई लेने, खानपान बेहतर रखने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी गई। यहां पेट की बीमारियों के 80 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इसके अलावा त्वचा रोग भी गर्मी में काफी परेशान कर रहा है और 117 मरीज त्वचा रोग के पहुंचे, जिनका उपचार किया गया। उच्च रक्तचाप के 55 मरीज रहे और इस तरह गर्मी में उच्च रक्तचाप के मरीजों में काफी बढ़ोतरी हुई। सीएमओ डाॅ. महावीर सिंह ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाईयां देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि इस समय दिनचर्या व खानपान बेहतर होने पर काफी बीमारियों से बचा जा सकता है।