फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Skilled women are taking steps towards self-reliance.

Baghpat News: हुनरमंद महिलाएं आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ा रहीं कदम

Fri, 16 Jan 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Skilled women are taking steps towards self-reliance.
बड़ौत। सिलाई-कढ़ाई, पेंटिंग, सजावटी वस्तुएं बनाने का हुनर सीखकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल रही हैं। यह अपने हुनर से खुद कमाई कर रही हैं तो समाज की अन्य महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

शेरपुर गांव की रहने वाली अंशु शर्मा ने घर पर ही सिलाई व कढ़ाई सेंटर खोल रखा है। जिस पर अपने साथ अन्य महिलाओं को भी हुनर के साथ रोजगार दिया हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले उसने अकेले सेंटर शुरू किया था, मगर धीरे-धीरे काम बढ़ता गया तो उसने अपने साथ 10 से अधिक महिलाओं को अपने साथ जोड़ लिया है। अंशु यहां से कमाई करने के साथ महिलाओं को सिखाने का भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन

शेरपुर की सावित्री घर पर मिट्टी के बर्तन, दीए आदि बनाने का काम कर रही हैं। इन्होंने भी अपने साथ गांव की कई महिलाओं को जोड़ा हुआ है। सब एक साथ मिलकर काम करती हैं, जिससे सभी की कमाई होती है। इससे घर के खर्च में सहयोग करती हैं। बताया कि होली व दीपावली पर मिट्टी के बर्तनों की अधिक मांग रहती है, उस समय ज्यादा कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत निवासी कुसुम नगर की बावली चुंगी पर नर्सरी चला रही हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार के फल व फूलों की खेती कर पौधों को बेचने का काम करती हैं। इनके अलावा फूलों के पौधे रखने के लिए कुछ सजावटी स्टैंड बना रखे हैं, जिन्हें भी काफी पसंद किया जा रहा है। इनके अलावा नगर के गुराना रोड की कांता राजपूत कढ़ाई सेंटर व बिजरौल रोड की ज्योति पेंटिंग व सजावटी सामान बनाकर अपने हुनर से कमाई कर आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रही हैं, जो समाज में एक जागरुकता फैलाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed