फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six people injured in cattle attack

गोवंशीय पशुओं के हमले में छह लोग लोग घायल

Sun, 07 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in cattle attack
खट्टाप्रहलादपुर गांव में अवारा पशुओं की टक्कर से घायल होने के बाद बागपत जिला अस्पताल में ईलाज के - फोटो : BAGHPAT
शहर और गांव में आवारा पशुओं से लोग हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आवारा गोवंशीय पशुओं के हमले में चाचा-भतीजे सहित छह लोग घायल हो गए। दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
रविवार को खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी चमन सिंह ने बताया कि भतीजे निशांत के साथ सुबह 11 बजे राशन लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान आवारा गोवंशीय पशुओं ने उन पर हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बावजूद आवारा पशुओं को गो आश्रय केंद्रों पर नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

उधर, बागपत शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में गोवंशीय पशुओं की टक्कर से शुगर मिल कर्मचारी अमित गौतम घायल हो गए। बड़ा बाजार में गोवंशीय पशुओं में हो रहे झगड़े में कृष्णा, सुनीता व राजू भी घायल हो गए। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि टीम को भेजकर गोवंशीय पशुओं को गो आश्रय केन्द्रों में भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नील गाय से टकराने पर दो युवक घायल
बालैनी। रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव निवासी सचिन और प्रवीण रविवार की दोहपर किसी काम से बाइक से बालैनी आए थे। लौटते समय बालैनी-पुरा महादेव मार्ग पर नीलगाय के बाइक से टकराने से दोनों खाई में गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बालैनी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed