{"_id":"5fa96fe68ebc3e9bc8194b2b","slug":"six-goose-smugglers-armed-kahkra-news-mrt5102959191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार से लैस छह गो तस्करों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार से लैस छह गो तस्करों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार से लैस छह गो तस्करों को दबोचा
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने बसी गांव के जंगल में गोकशी के इरादे से घूम रहे छह गोतस्करों को दबोचा है। आरोपियों के पास से उनके पास से दो बंदूकें, दो तमंचे, एक दाव, एक छुरा और कार बरामद की गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने बताया कि रविवार रात कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह टीम के साथ बसी गांव के जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें कार सवार छह संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह गोकशी के लिए घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान तसव्वर, सलीम और राशिद सलावतपुर खेड़ी, जावेद और नासिर रटौल, इंतजार सुंहैडा निवासी के रूप में की गई है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के है। खेकड़ा कोतवाली में इनके खिलाफ गोकशी और जानलेवा हमले आदि के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। सोमवार को आरोपियों का चालान कर दिया गया।