फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six examination centers were changed, seven new schools were proposed

Baghpat News: बदले गए छह परीक्षा केंद्र, सात नए विद्यालय किए गए प्रस्तावित

Wed, 13 Nov 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 13 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Six examination centers were changed, seven new schools were proposed
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार छह केंद्र बदले गए हैं और सात नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। परिषद की ओर से इस बार 39 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, पिछले साल जिले में 38 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परिषद की ओर से प्रस्तावित केंद्रों पर प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गईं हैं। विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र प्रस्तावित होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सूची चस्पा करा दी है। विभाग ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर 14 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति मांगी है। जनपदीय समिति 15 नवंबर से आपत्तियों का निस्तारण कर 23 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगी। बोर्ड परीक्षा प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची चस्पा करा दी है।
विज्ञापन

इस बार परिषद की ओर से पिछले साल केंद्र बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों के स्थान पर सात नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए है। इनमें से छह अशासकीय विद्यालयों के स्थान पर चार अन्य अशासकीय और तीन राजकीय विद्यालयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन विद्यालयों को इस बार नहीं किया गया प्रस्तावित
इस बार शासन स्तर से जिले में नेहरु स्मारक इंटर काॅलेज पिलाना, देव इंटर काॅलेज डौलचा, सर्वहितकारी इंटर काॅलेज मीतली गौरीपुर, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर काॅलेज बड़ौत, गांधी विद्या निकेतन बुढ़पुर, चौधरी चरण सिंह फैजपुर निनाना को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित नहीं किया गया है।

- इन विद्यालयों को किया गया प्रस्तावित
जवाहर स्मारक इंटर काॅलेज निरपुड़ा, एबीसी इंटर काॅलेज दत्तनगर, हजारी लाल मेमोरियल इंटर काॅलेज खैला, राजकीय कन्या हाईस्कूल फतेहपुर पुट्ठी, राजकीय हाईस्कूल गांगलौली, राजकीय हाईस्कूल चौबली और जन विजय इंटर काॅलेज कुर्डी नांगल इस बार नए केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed