{"_id":"5df28ccd8ebc3e87c70dcb38","slug":"six-caught-stealing-oil-from-transformer-baraut-news-mrt458312873","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले छह दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले छह दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के लोगों ने दबोच लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के पास से ट्रांसफार्मरों से चोरी किया गया करीब 300 लीटर तेल बरामद हुआ है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को इसका विधिवत खुलासा किया जाएगा।
एक सप्ताह से बावली, महावतपुर व बड़ौत नगर के कई मोहल्ले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने की लगातार हो रही वारदातों ने विद्युत निगम के अफसरों की नींद उड़ा रखी थी। दो दिन से कुछ संदिग्ध लोग दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशु पैंठ के नजदीक लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास घूमते नजर आएं। आसपास स्थित फैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल और पुलिस को दी। इसके बाद सभी लोग सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को पकड़ने में जुट गए। बृहस्पतिवार की सुबहट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहे छह लोगों को दबोच लिया। जमकर धुनाई करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के पास से ट्रांसफार्मरों से चोरी किया गया करीब 300 लीटर तेल बरामद हुआ है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता महेश कुमार और नोडल अधिकारी कपिल तोमर ने कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को इसका विधिवत रूप से खुलासा किया जाएगा।
90 से 100 रुपये प्रति लीटर बिकता है ट्रांसफार्मर का तेल
बड़ौत। ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया तेल बाजार में 90 से 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता है। अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर से निकाला गया तेल या तो वेल्डिंग मशीन में इस्तेमाल होता है या फिर डीजल में मिलावट की जाती है। बरामद 300 लीटर तेल की कीमत करीब 30 से 31 हजार है।