फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sitting in Baghpat, Dera Mukhi is working on Haryana's electoral equation

बागपत से हरियाणा के चुनावी समीकरण साध रहा डेरा मुखी

Fri, 21 Oct 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sitting in Baghpat, Dera Mukhi is working on Haryana's electoral equation
बागपत में बैठकर हरियाणा के चुनावी समीकरण साध रहा डेरा मुखी
विज्ञापन

बागपत। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बागपत में बैठकर हरियाणा में खूब चुनावी आशीर्वाद बांट रहा है। हरियाणा में सरपंच और जिला परिषद सदस्य पद के दावेदार उनके अनुयायी की भीड़ जुटाते हैं और बाबा के ऑनलाइन प्रवचन सुनवा रहे हैं।दावेदार डेरा प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम से संवाद कर आशीर्वाद भी ले रहे हैं।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह एक सप्ताह पहले ही 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है और इस समय बरनावा के आश्रम में रह रहा है। उसकी पैरोल को हरियाणा के पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हरियाणा के अधिकतर जिलों में डेरा प्रमुख का काफी प्रभाव है और वहां 30 अक्तूबर को पहले चरण का चुनाव होना है।
विज्ञापन

यही कारण है कि हरियाणा के अधिकतर जिलों में जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य, सरपंच के दावेदार उसका प्रवचन सुनवाने की व्यवस्था करते हैं। संत गुरमीत राम रहीम यहां से रोजाना करीब दो-तीन घंटे ऑनलाइन प्रवचन करता है और सेवादार ही गुरमीत को बताते है कि किस दावेदार ने प्रवचन सुनने की व्यवस्था की है। उसकी बातचीत बाबा से कराई जाती है और बाबा उसे जीत के लिए आशीर्वाद देता है। यह आशीर्वाद ही डेरा अनुयायी वोटरों के लिए इशारा होता है कि उन्हें किसके लिए वोट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा का चुनावी आशीर्वाद लेने के लिए हरियाणा के नेताओं में होड़ मची हुई है। डेरा सच्चा सौदा के मीडिया प्रमुख जितेंद्र खुराना का कहना है कि बाबा का कभी राजनीति से कोई मतलब नहीं रहा है। ऑनलाइन प्रवचन सभी सुन रहे है और उनमें पंच, सरपंच, जिला परिषद सदस्य पद के दावेदार भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed