फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sita is born lashed Cloud

सीता का जन्म होते ही बरसे मेघ

Mon, 12 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 12 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sita is born lashed Cloud
शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला में रविवार को सीता जन्म लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला ठाकुरद्वारा में रघुवर रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में रविवार को सीता जन्म की लीला हुई। राजा जनक के राज्य मिथिला में सूखा पड़ गया। ऋषियों ने राजा जनक को हल चलाने एवं यज्ञ कराने का उपाय बताया।

राजा जनक ने अपनी रानी के साथ खेत में हल चलाया, जहां एक घड़े से सीता मिलीं। जानकी के जन्म से ही देवता भी प्रसन्न हो गए और जमकर बरसात हुई। चारों ओर खुशी छा गई। इसके बाद रामलीला में भगवान राम द्वारा पतंग उड़ाने, हनुमानजी द्वारा पतंग लाए जाने की लीला का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन


रामलीला में संजय  रुहेला, इलू फौजदार, काकू शर्मा, मिट्ठू शर्मा, मनोज गुप्ता, विजेंद्र गौतम, विजय किशोर जैन, सुशील शर्मा, पिंटू कश्यप, कृष्ण गौतम, अमित वर्मा, सुमित त्यागी, अंकुर  करिश्मा,  बबलू, नीरज  ने सहयोग किया। बड़ा बाजार में श्री आदर्श रामलीला  कमेटी  द्वारा आयोजित  रामलीला में भी जानकी जन्म की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना कस्बा में आदर्श रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में राम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के जन्म की लीला का मंचन किया गया।

रावण द्वारा शिवजी की तपस्या किए जाने की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर यशवीर सिंह, श्रीनिवास  चौहान, प्रवीण, राजवीर, सुशील, डाक्टर सहदेव, रघुवीर सिंह चौहान,  तिलकराम,  श्याम सिंह, करमवीर, बृजपाल फौजी, कुलदीप चौहान, प्रदीप पिंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed