{"_id":"645b88b80ff1760d910955e0","slug":"sir-daughter-in-law-is-making-false-allegations-we-want-justice-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-563-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: साहब पुत्रवधू लगा रही झूठे आरोप, हमें न्याय चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: साहब पुत्रवधू लगा रही झूठे आरोप, हमें न्याय चाहिए
विज्ञापन
फोटो संख्या 1
बड़ौत। साहब मुझे अपने बेटे की मौत का गम आज तक है, हर समय वह मुझे याद आता है। मगर इसके बावजूद पुत्रवधू ने मुझ पर ही बेटे की हत्या का गलत आरोप लगा दिया। मैं और मेरा परिवार झूठी शिकायतों से तंग आ चुका है। इसलिए आपके पास आए हैं, हम न्याय चाहिए।
यह कहना था कि बुधवार को सीओ कार्यालय पर पहुंचे कोताना गांव के पीड़ित सुनील और उसके परिवार के लोगों का। सुनील ने बताया कि वर्ष 2017 में बेटे की शादी मंडौली जनपद सोनीपत की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पुत्रवधू अक्सर लड़ाई करने लगी। इससे पूरा परिवार तंग आ चुका था। बताया कि गत मार्च माह में पुत्रवधू ने अपने परिवार के कुछ लोगों को बुलाकर मेरे बेटे राहुल के साथ भी मारपीट कराई। इससे से क्षुब्ध होकर उसने 5 मार्च को फांसी पर लटकर अपनी जान दे दी। इसके बाद पुत्रवधू घर छोड़कर चली गई। आरोप है कि पुत्रवधू अब पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर मुझ पर और मेरे परिवार पर बेटे राहुल की हत्या करने का झूठा आरोप लगा रही है। इससे हम अजीज आ चुके है, हमें न्याय चाहिए। सीओ सविरत्न गौतम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। मांग करने वालों में सुनील, अमरेश, बहन सोनिया, भाई रवि शामिल रहे।