{"_id":"5fa6dd258ebc3e9b8e692ed1","slug":"single-stage-door-step-delivery-will-be-implemented-across-the-district-from-december-baghpat-news-mrt509882492","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में दिसंबर से लागू होगी सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में दिसंबर से लागू होगी सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आपूर्ति विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा रूट चार्ट
- नवंबर माह में बागपत ब्लॉक में किया गया प्रयोग रहा सफल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत ब्लॉक में नवंबर माह में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी का प्रयोग सफल हो हो चुका है। अब इसे जिले के अन्य पांच ब्लॉक में दिसंबर माह से शुरू किया जाएगा। आपूर्ति विभाग की ओर से सभी छह ब्लॉकों का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। राशन की वन डोर स्टेप डिलीवरी के बार विभाग का गोदामों व मजदूरों का खर्च बचेगा।
जिले में वितरित होने वाला राशन अब वन स्टेज डोर डिलीवरी के तहत गोदामों के बजाए सीधे राशन डीलरों को पहुंचाया जाएगा। इससे विभाग का गोदामों के किराए, ढुलाई व रख-रखाव का खर्च बचेगा। पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर नवंबर माह से जिले के बागपत ब्लॉक में शुरू की गई व्यवस्था सफल रही। अब जिले के अन्य पांच ब्लॉक में दिसंबर माह से व्यवस्था शुरू की जाएगी। व्यवस्था शुरू करने के लिए जिला आपूर्ति विभाग की ओर से सभी ब्लॉक का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।
प्रति माह होता है 40 हजार क्विंटल राशन का वितरण
बागपत। जिले में प्रतिमाह 40 हजार क्विंटल राशन का वितरण होता है। प्रत्येक ब्लॉक में एक राशन रखने के लिए एक गोदाम है। गोदामों पर एक बोरे का छह रुपये किराया निर्धारित है।
विज्ञापन
जिले में राशन की सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर नवंबर माह में बागपत ब्लॉक में व्यवस्था शुरू की गई थी, जो सफल रही। अब दिसंबर माह से पूरे जिले में व्यवस्था शुरू की जाएगी। - जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह।