फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sinauli's young man shines at the gold medal in Pune

पुणे में स्वर्ण पदक जीते सिनौली के युवक स्वागत

Mon, 20 Jan 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sinauli's young man shines at the gold medal in Pune
पदक विजेता शूटर सुधीर। - फोटो : BARAUT
पुणे में सिनौली के युवक ने साधा स्वर्ण पदक पर निशाना
विज्ञापन

बड़ौत। सिनौली गांव में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पुणे में संपन्न हुई 13वीं ऑल इंडिया यूपी पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले शूटर सुधीर को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ समाजसेवी विपिन पूनिया ने किया। उन्होंने कहा कि गांव के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद में गांव का नाम रोशन कर रहे है। बताया कि 12 से 18 जनवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित प्रतियोगिता में सुधीर कुमार पुत्र धर्मपाल ने 300 मीटर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधकर गांव का नाम रोशन किया। सुधीर ने इसका श्रेय परिजनों व अपने गुरु डिप्टी कमांडेट समेशंकर जंग को दिया। खुशी जताने वालों में धर्मपाल, आजाद ङ्क्षसह, तेजपाल, महक सिंह, देशपाल, हरवीर, सुरेंद्र, संजीव शामिल रहे।
विज्ञापन

गुराना का धावक हरियाणा में चमका
बड़ौत। हरियाणा के पानीपत में संपन्न हुई नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गुराना गांव के धावक रोहित तोमर ने 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता है। उसके गांव पहुंचने पर रालोद नेता प्रमेंद्र तोमर एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विशेष तोमर ने उसका स्वागत किया। यह नेशनल चैंपियनशिप 17 से 19 जनवरी तक पानीपत हरियाणा में संपन्न हुई। इस मौके पर पिंटू प्रधान, रोहित, माया, अजीत तोमर, रोनक दांगी, अमित कश्यप, केतन चौधरी, विपिन, मनीष तोमर, शिवम तोमर आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed