फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Silence on Sunday after high voltage political drama

हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे के बाद रविवार को सन्नाटा

Mon, 28 Jun 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Silence on Sunday after high voltage political drama
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को हुए नामांकन के दौरान हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे के बाद रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। अब एक-दूसरे के सदस्यों को अपने पाले में करने की गुपचुप रणनीति पर दोनों गुट काम कर रहे हैं। विपक्ष के लिए अपने सदस्यों को टूटने से रोकना चुनौती से कम नहीं होगा। भाजपा के लिए बहुमत जुटाना भी टेढ़ी खीर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में शनिवार को नामांकन से पूर्व बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया था। रालोद प्रत्याशी ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके चंद घंटे बाद ही उन्होंने फिर से रालोद में वापसी करते हुए नामांकन करा दिया था। पूरा दिन यह राजनीतिक घटनाक्रम चर्चा का विषय रहा। भाजपा के साथ विपक्ष के बड़े नेताओं की नजर भी इस पर लगी रही। रविवार को सियासी गलियारों में अप्रत्याशित तौर पर सन्नाटा पसरा रहा। बताया जा रहा है कि अब भाजपा और विपक्ष रालोद-सपा एक-दूसरे के सदस्यों को तोड़ने का गुपचुप प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को जो घटनाक्रम हुआ, उसके बाद से माना जा रहा है कि विपक्ष को अपने सदस्यों के पाला बदलने का डर सता रहा है। एक-एक सदस्य पर नजर रखी जा रही है। भाजपा नेता भी बहुमत का आंकड़ा प्राप्त करने की खातिर पूरे जोर लगा रहे हैं। देखना है कि ऊंट किस करवट बैठेगा।
विज्ञापन

हमारे पास पर्याप्त संख्या में सदस्य हैं। रालोद प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगी। हमारे सदस्यों का उत्पीड़न किया गया, लेकिन भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगी।- डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, रालोद जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी ही जीतेगी। तीन जुलाई को परिणाम सामने आ जाएगा। भाजपा के दबाव में उत्पीड़न किए जाने के आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस-प्रशासन निष्पक्षता से अपना काम कर रहा है। - सूरजपाल सिंह गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed