फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Signboards will be installed on Kanwar Marg, drones will be monitored

कावड़ मार्ग पर लगेंगे साइनबोर्ड, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

Sat, 02 Jul 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Signboards will be installed on Kanwar Marg, drones will be monitored
कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर करने के आदेश दिए। सभी कांवड़ मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में पुरा महादेव मंदिर मेला समिति व अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि मेला परिसर में सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित होने चाहिए। यात्रा में आने वाले किसी भी कांवड़िये को समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई की हिदायत भी दी। उन्होंने अधिकारियों को लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों पर रेट लिस्ट लगी होनी व किसी भी कांवड़ मार्ग पर शराब व मांस की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। इस दौरान एडीएम अमित त्यागी, एएसपी मनीष कुमार मिश्र व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
बकरीद को लेकर की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में 10 जुलाई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की और नई परंपरा शुरू न करने की भी अपील की। डीएम ने कहा कि ईद पर सभी जगहों पर सतर्कता बरती जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed