फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SI Ruby handling duty with family

परिवार के साथ डयूटी संभाल रही है एसआई रूबी

Sun, 12 Apr 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
SI Ruby handling duty with family
बड़ौत कोतवाली में तैनात महिला एसआई रूबी उपाध्याय - फोटो : BARAUT
बड़ौत। लॉकडाउन में महिला कर्मी समर्पण भाव से अपने दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। ऐसी ही एक महिला एसआई बड़ौत कोतवाली में तैनात है। महिला एसआई परिवार और ड्यूटी की दोहरी जिम्मेदारी निभा रही है।
विज्ञापन

रूबी उपाध्याय पुत्री बलबीर सिंह सहारनपुर जनपद के अहमदपुर गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान समय में उनकी तैनाती बड़ौत कोतवाली में बतौर एसआई है। कोरोना की इस जंग में उनकी भूमिका अहम है, क्योंकि एक तो उन्हें लॉकडाउन पालन न करने वाली महिलाओं को समझाना पड़ता है। साथ ही किसी गांव में बाहरी व्यक्तियों यानी कोरोना पीड़ित होने की सूचना पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जाना पड़ता है। उन्हें घर जाने पर डर भी लगा है। लगता है कहीं परिवार के सदस्यों को कोराना ना हो जाए, क्योंकि दिन मेें न जाने कितने मरीजों के साथ उन्हेें ड्यूटी करनी पड़ रही है। घर की परेशानी भी कुछ कम नहीं है। एक छोटा बच्चा मानव जो मात्र साढ़े तीन साल का है, ड्यूटी से उनके आने की राह देखता रहता है। उनके पति प्रदीप भी उनके पास नहीं है। उनके पति की सीतापुर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग चल रही है। सास और ससुर बुजुर्ग हो चुके हैं। दोनों उनके पास रहते हैं। पति की सीतापुर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग चल रही है। ऐसे में उन्हें दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed