{"_id":"5ff49fdc8ebc3e2e2616e6c6","slug":"shri-sai-mandir-and-barnawa-will-develop-from-chief-minister-tourist-promotion-scheme-baghpat-news-mrt519053845","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री पर्यटक संवर्धन योजना से विकसित होगा श्री साई मंदिर और बरनावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री पर्यटक संवर्धन योजना से विकसित होगा श्री साई मंदिर और बरनावा
विज्ञापन
लखनऊ में पर्याटन मंत्री से मुलाकात करते छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने पर्यटन मंदिर से मिलकर रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी से मुलाकात कर छपरौली के नांगल में स्थित भगवान श्री साईं मंदिर को पर्यटक स्थल बनवाकर जीर्णोद्धार कराने की मांग रखी। इसके अलावा बरनावा में स्थित महाभारत कालीन ऐतिहासिक पर्यटक स्थल लाक्षागृह का भी जीर्णोद्धार कराने की मांग रखी है।
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी से लखनऊ में मुलाकात की है। मुख्यमंत्री पर्यटक संवर्धन योजना के अंतर्गत नांगल में भगवान श्री साईं मंदिर को पर्यटक स्थल बनवाकर जीर्णोद्धार कराने हेतु प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय मेरठ ने भी प्रस्ताव भेज रखा है। बरनावा में स्थित महाभारत कालीन ऐतिहासिक पर्यटक स्थल लाक्षागृह का जीर्णोद्धार कराने के लिए प्रस्ताव पर पुनर्विचार के लिए कहा गया है। वर्तमान में धन आवंटित नहीं होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने जल्द ही धनराशि स्वीकृत कराकर भगवान साईं बाबा मंदिर व लाक्षागृह बरनावा का जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया है।