{"_id":"29f35909d08a246da180016666e36c51","slug":"shown-power-in-kho-kho-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो खो में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो खो में दिखाया दम
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिंगबर जैन कॉलेज के मैदान में सोमवार को चौधरी चरण सिंह अंतरमहाविद्यालयी खो-खो (पुरुष) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन नगरपालिका परिषद के चेयरमैन केपी मलिक, प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह, प्रबंधन संयुक्त सचिव डीके जैन, राकेश जैन, रमेशचंद जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। सचिव डा. डीसी मौर्य ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।
प्रतियोगिता का पहला मैच आईपी कॉलेज बुलंदशहर और सीएसएसएस कॉलेज माहरा के बीच हुआ। जिसमें आईपी कॉलेज की टीम ने 12-05 से सीएसएसएस को हराया। दूसरे मैच में डीजे कॉलेज बड़ौत की टीम ने मेरठ कॉलेज की टीम को एक पारी और 18 अंकों से हराया।
तीसरे मैच में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम ने आईपी कॉलेज बुलंदशहर की टीम को एक पारी 16 अंकों से हराया। प्रतियोगिता के रेफरी व निर्णायक भूमिका मनोज कुमार, प्रदीप मान, सचिन, नंद किशोर, संजीव राठी, अभिषेक, रेनू तोमर रही। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. बीबी तिवारी व डॉ. शशिकांत ने किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में डॉ. रूचिका जैन, डॉ. मीना कुमार, डॉ. राजीव, डॉ. राजकुमार, कीर्ति शर्मा, दीपक जैन आदि रहे।
अनिरुद्ध, राजीव का योगदान रहा।