फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shouting 19 lives Ended

चीखते-चिल्लाते समा गईं 19 जिंदगियां

Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shouting 19 lives Ended
बागपत के काठा गांव में यमुना से निकाले गए शव के पास विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नाव धंस गई थी। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। पानी भर चुका था, मदद के लिए लोग चिल्लाने लगे। जो तैर सकते थे बाहर निकल आए। किसी ने बल्ली का सहारा लिया, किसी ने तार पकड़ा, किसी ने बांस और किसी ने रस्सी का सहारा।
विज्ञापन


मदद कम पड़ गई और चीखते-चीखते यमुना में जिंदगियां दम तोड़ने लगीं।  हादसे का दर्द काठा के लोग शायद ही भुला पाएं। नाव से कूदकर बाहर निकले किसान यशवीर बताते हैं कि सवारियां अधिक होने की वजह से नाव डोलने लगी थी।
विज्ञापन


कुछ ही दूर गई तो पानी भरने लगा। नाव धंस गई, जिन्हें तैरना आता था वह बाहर निकल गए। जिसे सहारा मिल गया, उसकी जिंदगी बच गई। मौत से घिरे लोग चीखने लगे तो आसपास के लोग मदद के लिए भी दौड़े, लेकिन मदद करें तो कैसे। मौत के भंवर में कौन कूदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने तार फेंका, किसी ने बल्ली तो किसी ने रस्सा, लेकिन 19 जिंदगियों को बचाया नहीं जा सका। गांव में एलान हुआ, जिनके अपने घर से निकले थे वह यमुना के किनारे की तरफ दौड़ पड़े। जब तक गोताखोर और मदद पहुंची देर हो चुकी थी। 

चोटी हाथ लगी तो बच गई जान 
बागपत। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ममता बताती है कि चीख-पुकार मची थी। वह भी डूब गई, एक बार उसे उछाल लगा तो उसके हाथ में पहले किसी का सूट आया, लेकिन छूट गया। दोबारा उछाल से वह बाहर निकली तो उसके हाथ में  किसी की चोटी आ गई।


इसी के सहारे ही वह यमुना किनारे तक पहुंची। इसी तरह दूसरी महिला संतोष ने बताया कि उसके हाथ में किसी महिला की चोटी आई, जिसकी वजह से वह बाहर तक निकली। कालू ने बताया कि उसने डूबते समय एक साथी का हाथ पकड़ लिया था। उसने ही उसको यमुना किनारे लगा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed