फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shot the farmer sleeping in the house

घर में सो रहे किसान को गोली मारी

Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
shot the farmer sleeping in the house
गोली लगने से घायल किसान रविंदर - फोटो : BARAUT
घर में सो रहे किसान को गोली मारी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। गांव सुल्तानपुर हटाना में सोमवार की रात घर में सो रहे एक किसान को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग उधर दौड़े और हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
घायल रविंद्र पुत्र कालूराम सोमवार की रात अपने मकान के बाहरी कमरे में सो रहा था। देर रात नकाबपोश कुछ लोग मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और कमरे की खिड़की से रविंद्र पर फायर कर दिया। जिसमें गोली रविंद्र के पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल ही गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे की तरफ दौड़े और हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की सहायता से घायल रविंद्र को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे नगर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। इस मामले में घायल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed