फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shortage of meter in instant connection scheme

झटपट कनेक्शन योजना में रोडा बनी मीटर की कमी

Mon, 17 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shortage of meter in instant connection scheme
बड़ौत में विद्युत विभाग में खराब पड़े विद्युत मीटर। - फोटो : BARAUT
मीटर उपलब्ध न होने के कारण कनेक्शन देने में हो रही देरी
विज्ञापन

फूंके मीटर को बदलने को लेकर रोजाना हंगामा करते है उपभोक्ता
बड़ौत। पीवीवीएनएल की महत्वाकांक्षी झटपट कनेक्शन योजना को मीटरों की कमी से पलीता लग रहा है। कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उपभोक्ताओं के यहां कनेक्शन नहीं हो रहे हैं। साथ ही मीटर उपलब्ध नहीं होने से कनेक्शन देने में देरी हो रही है। आलम यह है कि रोजाना उपभोक्ता संबंधित बिजलीघरों पर हंगामा कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
घर-घर बिजली कनेक्शन देने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इस योजना मेें एक योजना झटपट कनेक्शन योजना भी है। इसके तहत उपभोक्ताओं को तत्काल प्रभाव से कनेक्शन देने का प्रावधान है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस योजना को जमकर पलीता लगाया जा रहा है। विगत सात माह से जनपद में मीटर की भारी कमी चल रही है। इससे विद्युत निगम की झटपट योजना पर संकट खड़ा हो गया है। सूत्रों के अनुसार विद्युत चेकिंग अभियान के बाद कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ गई है। ग्रामीणों को कनेक्शन देेने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देशन में झटपट कनेक्शन योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत आवेदक को जरूरी दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन की मौके पर जाकर जांच की जाती है। रिपोर्ट के बाद मीटर लगाकर आवेदक का कनेक्शन चालू कर दिया जाता है, लेकिन विद्युत निगम से मिले आंकड़ों के मुताबिक मीटर की भारी कमी के चलते वेबसाइट पर लगभग सैकड़ों कनेक्शन लंबित हैं। इससे रोजाना नगर सहित देहात क्षेत्र के उपभोक्ता संबंधित बिजलीघरों में हंगामा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन (विद्युत) प्रथम गोपाल सिंह ने बताया डिवीजन प्रथम मेें लगभग 2000 मीटर इस समय फूंके पड़े हैं, जबकि एक्सईएन द्वितीय डिवीजन में भी लगभग ढाई से तीन हजार मीटर फूंके पड़े हैं। जनपद के अन्य डिवीजनों का भी यहीं हाल है, ऊपर से खपत के अनुसार मीटर नहीं मिल रहे हैं। एसडीओ (मीटर) प्रभात भास्कर ने कहा वर्तमान समय में जनपद में बिजली के मीटरों की भारी कमी है। इसके लिए डिमांड भेजी गई है। मीटर मिलने के बाद भी समस्या हल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता बोले
विद्युत निगम के उपभोक्ता राज कुमार, रवि, कमल और कमल नैन ने कहा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लो और हाई वोल्टेज सहित अन्य कारणों के कारण बिजली के मीटरों में तकनीकी खराबी आ चुकी है। इस संबंध में कई बार विद्युत निगम के अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में विद्युत निगम के अफसरों के प्रति गुस्सा पनप रहा है। नाराज लोग कभी भी सड़क पर उतर कर आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed