फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shortage found at sugarcane purchasing center of Mansoorpur Mill, commotion

Baghpat News: मंसूरपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर मिली घटतौली, हंगामा

Wed, 06 Mar 2024 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shortage found at sugarcane purchasing center of Mansoorpur Mill, commotion
दोघट। धनौरा टीकरी गांव में मंसूरपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र डी पर मंगलवार को घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा कर तौल बंद करा दी। बाद में कांटा ठीक कराने पर तौल शुरू हुई।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौलने पहुंचे किसान पर्वत सिंह की बुग्गी में घटतौली मिली। किसान ने बताया कि उसकी बोगी का वजन धर्मकांटे पर तौलने पर 32 क्विंटल 45 किलो, जबकि मिल के क्रय केंद्र पर 32 क्विंटल 10 किलो आया। केंद्र पर 35 किलो की घटतौली की जा रही है। जिस पर क्रय केंद्र पर पहुंचे किसानों ने हंगामा कर तौल बंद करा दी।
विज्ञापन

तौल लिपिक राजीव कुमार की सूचना पर मिल से आए इंजीनियर ने कांटा ठीक कराने के बाद केंद्र पर तौल शुरू कराई गई। किसानों का कहना था कि केंद्र पर आए दिन घटतौली की शिकायत रहती है। मिल अधिकारी भी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे है। मंसूरपुर मिल के गन्ना अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि धर्मकांटे की तौल से किसान भ्रमित हो जाते है। किसानों की मांग पर कांटा ठीक करा दिया गया। हंगामा करने वालों में काला, बिजेंद्र सिंह, सचिन कुमार, कपिल, ओमबीर, राजेंद्र, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed