{"_id":"62b361d1856d0c420a1f4a2e","slug":"shops-will-not-be-set-up-on-the-road-roads-will-be-repaired-soon-baghpat-news-mrt593987823","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर नहीं लगेंगी दुकानें, मार्गों की जल्द होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर नहीं लगेंगी दुकानें, मार्गों की जल्द होगी मरम्मत
विज्ञापन
पुरा मेले की तैयारियों को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और अधिकारियों की
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रशासन ने पुरा महादेव पर लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में कांवड़ियों की सुविधा के लिए सड़क पर दुकानें नहीं लगाई जाएंगी और जल्द ही मार्गों की मरम्मत भी कराई जाएगी। कांवड़ मार्ग पर लाइटें और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
बुधवार को डीएम राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक ने श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में मेला समिति और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मार्गों को ठीक कराने और नगर पंचायत, पालिका व डीपीआरओ को सफाई के निर्देश दिए। गूलर के पेड़ पर संकेत के लिए लाल झंडे लगाए जाएं। इसके अलावा कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ मार्ग पर लाइट, साइन बोर्ड व हैंडपंप दुरुस्त कराए जाएं।
शिविर के पास पानी का टैंक, टॉयलेट की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर डिस्प्ले करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम बड़ौत को कांवड़ मार्ग पर एक ओर ही पुलिस सत्यापन के बाद शिविर लगाने की अनुमति देने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए प्रभारी बनाए हैं।
विज्ञापन
विद्युत निगम को जर्जर तार और पोल बदलने, जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। खाद सुरक्षा विभाग और आबकारी विभाग को दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा कराने और मीट व शराब की दुकानें खोलने की अनुमति न देने के लिए कहा। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रुप से संचालित रहे।
मेला समिति को दुकानों के लिए सड़क के बजाए अलग जगह चिह्नित करने और पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैपिंग और हेल्पलाइन नंबर के साइन बोर्ड लगाए जाएं। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।