{"_id":"5ec96a468ebc3e9031065e0e","slug":"shops-open-customers-not-reached-baghpat-news-mrt4829740137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें खुली, नहीं पहुंचे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें खुली, नहीं पहुंचे ग्राहक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी । जिला प्रशासन की तरफ से कस्बे का बाजार खुलने का रोस्टर जारी होने के दूसरे दिन कस्बे में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बाजार खोले गए। बाजार तो खुले, मगर शनिवार को बाजार में ग्राहकों की आवाजाही नहीं रही। दुकानदार ग्राहकों की बांट जोहते रहे, मगर ग्राहक ना के बराबर ही बाजार पहुंचे। मिठाई विक्रेता आर्य भूषण , महेश गोयल, अंकित गोयल , पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह से दोपहर तक बाजार में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम रही। ग्राहकों को रोस्टर से बाजार खुलने की जानकारी कम है। उन्होंने सुबह आठ बजे आकर दुकानों की सफाई कर दुकानें खोली, लेकिन शनिवार को सुबह से दोपहर तक ग्राहकों की बांट जोहते रहे।
फल व सामग्री बांटी
अग्रवाल मंडी टटीरी / चांदीनगर। कस्बा के प्रमुख समाज सेवी दीपक जैन, मोनू पहलवान ,ऋषभ गर्ग, व्यापारी प्रवीण मित्तल ने शनिवार को मुस्लिम परिवारों को रोजा इफ्तारी का सामान फल आदि घर-घर जाकर बांटे। विनयपुर गांव के ब्रह्म पाल, कांग्रेस नेता हसमत चौधरी , जितेंद्र बंसल , वीरेंद्र बंसल ,सुरेश बंसल , प्रमोद बंसल ने संयुक्त रूप से रोजा इफ्तारी के लिए 85 जरूरतमंद परिवारों को राशन व फल पहुंचाया।