फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shobha Yatra will not leave for the first time in 65 years

65 वर्षों में पहली बार नहीं निकलेगी शोभा यात्रा

Sun, 09 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra will not leave for the first time in 65 years
महावीर मिश्र मंडल के तत्वावधान में जन्माष्टमी पर होता था कार्यक्रम
विज्ञापन

इस बार ऑनलाइन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, श्रद्धालुओं में मायूसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। महावीर मिश्र मंडल कमेटी के तत्वावधान में 65 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली जाती थी। इसमें जनपद बागपत के अलावा दिल्ली, हरियाणा, सोनीपत, गाजियाबाद आदि जगहों से बैंड बाजे व झांकियां को शामिल किया जाता था। मगर, कोरोना महामारी का ही असर है कि 65 वर्षों में पहली बार यह शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और श्रद्धालु भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। घरों पर ही आयोजन होंगे। इसे लेकर श्रद्धालुओं में थोड़ी मायूसी है।
पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर को पहले की अपेक्षा बाहर से कम सजाया जाएगा। इस बार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। महावीर मिश्र मंडल कमेटी के अध्यक्ष रामावतार गोयल का कहना है कि इस बार देश में फैले कोरोना वायरस के कारण शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। सदस्य विनोद व अनुज गर्ग का कहना है कि इस महामारी से बचने के लिए भीड़भाड़ से बचना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कल, भक्त रखेंगे व्रत
बड़ौत। पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 11 अगस्त यानि मंगलवार को है। इसी दिन आधी रात 12 बजे श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव होगा। मंगलवार की रात में अष्टमी तिथि होने के कारण सभी गृहस्थ इसी दिन जन्मोत्सव मनाएंगे। वैष्णव व साधू वर्ग द्वारा मंदिर आदि में इसके एक दिन बाद अर्थात बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस वर्ष अर्ध रात्रि में रोहिणी नक्षत्र का संयोग न होने के कारण अर्धरात्रि व्यापिनी अष्टमी तिथि की ही प्रधानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed