फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shikshakon ki samwad karyashla hogi

शिक्षण संवाद कार्यशाला में भाग लेंगे दो शिक्षक

Tue, 08 Oct 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
shikshakon ki samwad karyashla hogi
शिक्षण संवाद कार्यशाला में भाग लेंगे दो शिक्षक
विज्ञापन

बिनौली। परिषदीय स्कूलों में शिक्षण में नए प्रयोग करने वाले शिक्षकों को लखनऊ में होने वाली मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला में भाग लेने का मौका मिलेगा। जनपद के दो शिक्षक कार्यशाला में भाग लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षा में सुधार के लिए अपने सुझाव देंगे।

परिषदीय स्कूलों में अभिनव प्रयोग कर शिक्षा के स्तर में सुधार करने व दूसरे स्कूलों और शिक्षकों के लिए प्रेरणाप्रद करने वाले शिक्षकों से बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद द्विवेदी 11 अक्टूबर को लखनऊ के इंदिरानगर स्थित आरएलबी इंटर कालेज में होने वाली कार्यशाला में संवाद करेंगे। बेसिक शिक्षा मंत्री शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा में सुधार के टिप्स लेंगे ताकि इन शिक्षकों के प्रयोगों को प्रदेश के स्कूलों में लागू किया जा सके। कार्यशाला में पूरे प्रदेश से चयनित 175 शिक्षक भाग लेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। बीईओ सतीश शर्मा ने बताया कि जनपद के बिनौली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक की प्रधानाध्यापिका कविता सिंह और पिलाना ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सैड़भर के सहायक अध्यापक अनुज कुमार नेहरा कार्यशाला में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed