कैसे हमसफर: सात जन्मों के बंधन पर भारी पड़ रही पल भर की मोहब्बत, सुहाग की दुश्मन बन रहीं सुहागिन
शादी का अटूट बंधन पल भर की मोहब्बत और अनैतिक संबंधों की भेंट चढ़ रहा है। यहां तक शादी के बाद पत्नियां विवाहेतर संबंधों के लिए खुद अपना सुहाग उजाड़ने से भी गुरेज नहीं कर रही है। बागपत जनपद में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब पत्नी ने पति की जान ले ली। पढ़ें ये रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम की खातिर अपने रुकसाना ने अपने पति की हत्या की साजिश जैसा खतरनाक कदम उठा लिया और अपने प्रेमी से अपने पति इमरान की हत्या करा दी। जिले में यह पहला मामला नहीं है, ऐसे जिले में कई मामले हो चुके हैं, जिसमें शादी के बाद प्रेम की खातिर पत्नियां अपने पति की जान ले रहीं हैं।
केस एक
29 दिसंबर 2023 को ट्यौढ़ी गांव निवासी अरुण की उसकी पत्नी अर्चना ने प्रेमी संग मिलकर हत्या करा दी थी। क्योंकि मृतक अरुण की पत्नी का एक युवक से शादी से पहले ही प्रेम-प्रंसग चल रहा था। अरुण उसमें बाधक बना हुआ था, इसलिए अर्चना ने योजना बनाकर पहले अरुण को अपने मायके दवाई लाने के बहाने ले गई थी और बाद में वहां से लौटते वक्त अपने प्रेम से लूट करने के बाद हत्या करा दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अरुण हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।
केस दो
वर्ष 2022 में बड़ौत निवासी प्रापर्टी डीलर शहजाद की हत्या उसकी पत्नी परवीन ने अपने प्रेमी शहजाद उर्फ सलमान व अन्य कई लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या का शव न हो, इसलिए शहजाद को दफन कर दिया था, लेकिन बाद में मृतक शहजाद के बेटे की शिकायत पर तत्कालीन डीएम राजकमल यादव की अनुमति पर 23 मार्च को कब्र से शहजाद का शव निकाला गया था।
24 मार्च को दो चिकित्सकों के पैनल ने शहजाद के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शहजाद के गले की हड्डी व दो पसलियां टूटी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी महिला व उसके दोस्तों को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।
केस तीन
वर्ष 2021 में शताब्दी नगर बड़ौत निवासी युवक राहुल पुत्र विजयपाल की हत्या उसकी पत्नी प्रिया ने अपने प्रेमी दोघट निवासी विकास पुत्र राजपाल से कराई थी। क्योंकि राहुल को प्रिया व विकास के बीच चल रहे प्रेम-प्रंसग का पता चल गया था, इसी को लेकर दोनों ने योजना बनाकर राहुल की हत्या करा दी थी।
वर्ष 2016 में आदर्श नंगला गांव के अनुज उर्फ गुलाब की हत्या उसकी पत्नी पूजा ने कराई थी। मृतक अनुज की पत्नी पूजा का हरियाणा के पलड़ा गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसमें पति अनुज आड़े आता था। इसलिए दोनों ने योजना बनाकर अनुज की हत्या कर दी थी।
पति-पत्नी का संबंध अटूट होता है, महिलाओं को समझना होगा कि पति ही उसके जीवन का सच्चा साथी होता है, पारिवारिक रिश्तों को ध्यान में रखते हुए पति अपना फर्ज निभाता है, लेकिन कुछ महिलाएं किसी अन्य के प्रेम या विवश होकर ऐसे कदम उठा रहीं हैं, जिसके लिए उन्हें जीवन भर पछतावा रहता है।
यदि पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ फर्क आ गया है तो दोनों एक-दूसरे से बातचीत कर उसका हल निकालें, तीसरे व्यक्ति की दखल रिश्ते को कमजोर करती है। - डाॅ. अंशु अग्रवाल मनोविज्ञानाध्यक्ष दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज
जनपद में तमाम ऐसी हत्याएं हुई हैं, जिनमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई है, यह गलत व आपराधिक है। क्षणभर प्यार के लिए सात जन्मों के रिश्ते को खत्म करना यही कैसी समझदारी है। पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं को समझकर इस पवित्र रिश्ते को मजबूत बनाना चाहिए। पुलिस स्तर पर इस तरह की जो शिकायतें आती हैं, काउंसिलिंग के जरिए पति-पत्नी के बीच सुलह कराने का काम किया जा रहा है।- सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।