फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shamli police took the driver along with the animal canter

पशुओं के कैंटर सहित चालक ले गई शामली पुलिस

Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shamli police took the driver along with the animal canter
गांव असारा का मामला, चालक का सिर फोड़ने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। असारा गांव में बुधवार शाम पशुओं से भरे कैंटर को शामली पुलिस ने पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट करते हुए चालक का सिर फोड़ दिया। कैंटर व चालक को अपने साथ ले गई।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार दोपहर एक डीसीएम तेजी से आया। उसके पीछे पुलिस की करीब पांच गाड़ी थी। चालक ने डीसीएम को गांव के बीच ले जाकर रोक दिया। वह एक घर में जा घुसा। पुलिस के 15-20 सिपाही गाड़ी से कूदकर चालक के पीछे दौडे़। पीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। इसी बीच एक सिपाही ने चालक के सिर में डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इससें चालक लहूलुहान हो गया। पुलिसकर्मी ग्रामीणों को वीडियो व फोटो बनाने पर भुगतने की धमकी देते हुए चालक व डीसीएम को अपने साथ ले गए। डीसीएम में करीब 25 पशु लदे थे। इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

आम व्यापारियों में चले लाठी-डंडे
चांदीनगर। रटौल निवासी बाबू और ताहिर आम व्यापारी है। दोनों ने पार्टनरशिप में आम के बाग ले रखे है। दोनाें ने ही बाग मालिकों को पैसा दिया हुआ है। बुधवार दोपहर बाबू का ताहिर से हिसाब मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से बाबू व सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से आमिर पुत्र ताहिर को चोट आई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचने पर हंगामा
बालैनी। क्षेत्र के एक गांव स्थित ठेके पर बुधवार को सेल्समैन ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूल रहा था। इस पर सतबीर, हीरा, वीरेंद्र, शौकीन आदि ने हंगामा किया। आरोप कि विरोध करने पर सेल्समैन गाली-गलौज करता है। कई बार मारपीट भी करता है। इसकी शिकायत दर्जनों बार आबकारी विभाग से की परंतु कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed