फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shahmal Cricket Academy defeated Barout XI team

शाहमल क्रिकेट एकेडमी ने बड़ौत एकादश टीम को हराया

Mon, 07 Oct 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shahmal Cricket Academy defeated Barout XI team
बड़ौत के शाहमल क्रिकेट एकेडमी में खुशी जताती विजेता टीम - फोटो : BARAUT
शाहमल क्रिकेट एकेडमी ने बड़ौत एकादश टीम को हराया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। शाहमल क्रिकेट एकेडमी बिजरौल रोड पर रविवार को शाहमल क्रिकेट एकेडमी और बड़ौत एकादश टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमेें शाहमल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने बड़ौत एकादश टीम को हराकर जीत हासिल की।

टास जीतकर बड़ौत एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें सचिन ने 30, सुंदर ने 25, मंजीत ने 22, मोनू शर्मा ने 20, एंपिल ने 15 और अंकित अग्रवाल ने 14, सौरभ ने 10 रन का योगदान दिया। शाहमल क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मंयक ने तीन, दक्ष, दिव्या, आदित्य, साहिब ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहमल क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य को 19 ओवरों मेें तीन विकेटों के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसमें आदित्य ने 70, अरमन ने 25, दक्ष ने 20 व देवांक ने 12 रन का योगदान दिया। बड़ौत एकादश टीम की ओर से मंजीत, सचिन व सुंदर ने एक-एक विकेट लिया। एम्पायरिंग गौरव तोमर ने की। स्कोरर अवंत रहे। मैन ऑफ दा मैच आदित्य को, बेस्ट फिल्डर अंकित अग्रवाल व बेस्ट बॉलर मंयक को चुना गया। विजेता टीम को कोच प्रतीक तोमर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैच को सफल बनानें में कोच प्रतीक तोमर, पंकज, सचिन, सौरभ, हैदर, रविन्द्र, मंजीत, बबलू, सुंदर, अंकित अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed