फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shahidon ki yaad mein deep jalaye

शहीदों की याद में दीपावली पर जलायें 101 दीपक

Sat, 26 Oct 2019 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
shahidon ki yaad mein deep jalaye
बड़ौत। लौहड्डा गांव में दीपावली पर्व पर प्रदूषण के कारण पटाखे न जलाने का संकल्प लिया और साथ ही दीपावली पर्व पर दिल्ली रोड स्थित पीएन शर्मा पार्क पर 101 मिट्टी के दीपकों को जलाकर शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व लौहड्ड़ा गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने तथा दीपावली पर्व को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अमित लौहड्डा ने कहा कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पटाखों से प्रदूषण होने के कारण वे इस दीपावली पर पटाखों का प्रयोग नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए चाईनीज झालरों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली रोड स्थित पीएन शर्मा पार्क पर जाकर 101 मिट्टी के दीपक जलाकर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर अंकित देव, कपिल, भूरा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर गुलबीर प्रधान, राजेंद्र सिंह, रविंद्र, राहुल तोमर, अंकित, श्रीकांत, मोहित तोमर, आशीष निरवाल, पारस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed