फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shaheen Bagh will not go to Jat federation: Rohit Jakhar

शाहीन बाग नहीं जाएगा जाट महासंघ: रोहित जाखड़

Fri, 07 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shaheen Bagh will not go to Jat federation: Rohit Jakhar
बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने जाट समाज के युवकों से अपील की कि कोई भी दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरने को खत्म कराने न जाएं। अपनी ऊर्जा को कॅरियर बनाने में लगाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पट्टी चौधरान में गौरव तोमर के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक भाजपा नेता ने शाहीन बाग धरने को खत्म कराने के लिए जाट समाज के दिल्ली जाने का बयान दिया है। यह बयान निंदनीय है। कहा कि जाट समाज के युवाओं को अपनी ऊर्जा भविष्य बनाने में लगानी चाहिए। भाजपा उनका इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि धरना जारी रहे अथवा खत्म हो, ये सोचना सरकार का काम हैं जाट समाज का नहीं। उन्होंने कहा कि जाट समाज मुजफ्फरनगर दंगे के दंश को आज तक झेल रहा है। हरियाणा आंदोलन का दंश भी किसी से छिपा नहीं है। गौरव तोमर ने युवाओं से अपील कि किसी नेता के बहकावे में ना आएं। अपने विवेक का इस्तेमाल करें। धरना हटवाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना, सरकार का काम है। इस अवसर पर अमित तोमर, विकास राठी, सचिन तोमर, सौरभ तोमर, ललित, डॉ. यतेंद्र, डॉ. रविंद्र, राजकुमार राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed