फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shadow silence outside the ashram, canteen also closed

आश्रम के बाहर छाया सन्नाटा, कैंटीन भी बंद

Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shadow silence outside the ashram, canteen also closed
बागपत : बरनावा डेरा आश्रम के बाहर का जायजा लेते एसपी नीरज जादौन। - फोटो : BARAUT
आश्रम के बाहर छाया सन्नाटा, कैंटीन भी बंद
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में श्रद्धालुओं के जाने पर प्रशासन द्वारा रोक लगा देने के बाद आश्रम के बाहर सन्नाटा रहा। आश्रम के बाहर बनी कैंटीन भी बंद रही। सुरक्षा की दृष्टि आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस तैनात रही।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में एक माह का पैरोल का समय बिता रहे हैं। उनके दर्शन के लिए दिल्ली, यूपी, हरियाणा से काफी संख्या में श्रद्धालु आश्रम में पहुंच रहे थे। आश्रम के जिम्मेदार सेवादार ब्लाकवार उन्हें गेट नंबर एक से तलाशी के बाद प्रवेश भी करा रहे थे, लेकिन मंगलवार को प्रशासन ने श्रद्धालुओं के आश्रम में जाने पर रोक लगा दी और गाड़ी पार्किंग को भी खाली करा दिया।
विज्ञापन

इसके उपरांत गुरमीत राम रहीम ने अपने यू ट्यूब चैनल पर आकर साध संगत से प्रशासन के आदेशों का पालन कर घर जाकर सुमिरन करने की अपील की थी। बुधवार को आश्रम के बाहर दिनभर सन्नाटा छाया रहा और कैंटीन भी बंद रही। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसान का घर बर्बाद कर देता है नशा : राम रहीम
बिनौली। गुरमीत राम रहीम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकर श्रद्धालुओं को कहा कि नशा इंसान की बर्बादी का घर है। यह एक ऐसी दलदल जिसमें इंसान फंसकर बर्बाद हो जाता है। राम नाम का सुमिरन करो और अपने जीवन को सफल बनाओ। संवाद

आश्रम का एसपी ने किया निरीक्षण
बिनौली। एसपी नीरज कुमार जादौन ने अधिकारियों संग डेरा सच्चा सौदा आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी नीरज कुमार जादौन बुधवार शाम एएसपी मनीष मिश्र व सीओ हरीश सिंह भदौरिया के साथ बरनावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था, तैनात पुलिस बल आदि की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लेकर आश्रम के कृष्णा नदी के किनारे से होकर वन क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने डेरा प्रबंधन से जुड़े जिम्मेदारों से भी वार्ता की। इसके उपरांत अधिकारियों ने शेखपुरा से गल्हैता जाने वाले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed