{"_id":"6211385a425af9682b715d14","slug":"sewer-started-sinking-into-the-ground-in-nbcc-colony-kahkra-news-mrt577495790","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनबीसीसी कॉलोनी में जमीन में धंसने लगे सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनबीसीसी कॉलोनी में जमीन में धंसने लगे सीवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी वासियों में दहशत, बैठक कर डीएम से की समस्याओं के निदान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव हसनपुर मसूरी स्थित एनबीसीसी कॉलोनी में देखरेख के अभाव में कई भवन जर्जर हालत में पहुंचने लगे है। सीवर टैंक जमीन में धंस गए है। सुरक्षा के भी माकूल इंतजाम नहीं है। इससे कॉलोनी वासियों में दहशत है। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्या का निदान कराने की मांग की है।
एनबीसीसी कॉलोनी में सेवानिवृत्त केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के साथ व्यापारी भी रहते है। कॉलोनी वासी संध्या सिंह, साधना तिवारी, शशि शर्मा, अशोक गुप्ता, चंद्रलोक, दिनेश प्रसाद, आलोक राय चौधरी, कृष्ण मोहनलाल चतुर्वेदी, राज त्रिवेदी, जितेंद्र कुमार, श्रीपाल त्यागी, रंजन कुमार, मास्टर पन्नालाल, एसबी सिंह, सूरज धामा आदि का आरोप है कि सोसाइटी की लापरवाही के कारण कई भवन जर्जर हालत में पहुंच गए है। प्लास्टर उखड़ने के साथ ही सीवर टैंक जमीन में धंसते जा रहे है। इससे बड़ा हादसा होने की स्थिति बनी हुई है। जलनिकासी के पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए है। कॉलोनी में सुरक्षा के भी माकूल इंतजाम नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी राजकमल यादव से सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।