फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven houses stealing millions

सात मकानों में लाखों की चोरी

Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Seven houses stealing millions
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता युव‌क। - फोटो : amar ujala
बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव में चोरों ने सोमवार रात जमकर कहर बरपाया। रिटायर सूबेदार के मकान समेत सात घरों में लाखों की चोरी की। घटना से घटना से गुस्साए लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और केस का पुलिस से खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन


पाबला बेगमाबाद निवासी युवक रविश धामा ने बताया कि सोमवार रात मकान में उनके भाई अमित और माता सुमरती सोई हुई थी। देर रात मकान में चोर घुस आए। उनके कमरे की कुंडी लगाकर चोर दूसरे कमरे से छह हजार की नगदी, करीब दो लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। उनके चचेरे भाई सुंदर के मकान से 12 हजार की नगदी समेत करीब सात लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी किया। गांव के जगन लाल के मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी किया। दो सगे भाई रमेश और ओमी के मकान से लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी किया। इसके अलावा रिटायर सूबेदार लख्मी सिंह के मकान में चोर घुसे। खड़खड़ाहट होने पर परिवार के लोग जाग गए।

विज्ञापन

उन्होंने शोर मचा दिया, कमरे की बाहर से कुंडी लगी होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए। इसका फायदा उठाकर चोर मकान से कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना से गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घटना के विरोध में कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर राजाराम, देवेंद्र, खेमचंद, सुंदर, भीम सिंह, प्रदीप मौजूद रहे।  कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पाबला में चोरी की घटना हुई है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed