सात मकानों में लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबला बेगमाबाद निवासी युवक रविश धामा ने बताया कि सोमवार रात मकान में उनके भाई अमित और माता सुमरती सोई हुई थी। देर रात मकान में चोर घुस आए। उनके कमरे की कुंडी लगाकर चोर दूसरे कमरे से छह हजार की नगदी, करीब दो लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। उनके चचेरे भाई सुंदर के मकान से 12 हजार की नगदी समेत करीब सात लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी किया। गांव के जगन लाल के मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी किया। दो सगे भाई रमेश और ओमी के मकान से लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी किया। इसके अलावा रिटायर सूबेदार लख्मी सिंह के मकान में चोर घुसे। खड़खड़ाहट होने पर परिवार के लोग जाग गए।
उन्होंने शोर मचा दिया, कमरे की बाहर से कुंडी लगी होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए। इसका फायदा उठाकर चोर मकान से कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना से गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घटना के विरोध में कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर राजाराम, देवेंद्र, खेमचंद, सुंदर, भीम सिंह, प्रदीप मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पाबला में चोरी की घटना हुई है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।