फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Seven families troubled by extortion, decision to leave the village

बागपत: रंगदारी से परेशान सात परिवार, गांव छोड़ने का निर्णय, डीजीपी ने कोतवाल को दिए सख्त निर्देश

Sat, 14 Aug 2021 04:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 04:28 PM IST
सार

बागपत रंगदारी के मामले में व्यापारी प्रियंक ने मोबाइल से डीजीपी मुकुल गोयल की कोतवाल शिव प्रकाश सिंह से बातचीत कराई। डीजीपी ने कोतवाल शिव प्रकाश से पूरे प्रकरण की निष्पक्षता के साथ जांच कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Baghpat News: Seven families troubled by extortion, decision to leave the village
डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : social Media

विस्तार

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव निवासी सात परिवाराें ने लगातार मांगी जा रही रंगदारी से परेशान होकर गांव छोड़ने का निर्णय लिया है। पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बावली गांव निवासी प्रियंक जैन परिवार के अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा। तहरीर देकर बताया कि गांव में वह और उनके सात परिवार 70 साल से भी अधिक समय से हलवाई का काम करते आ रहे हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनसे रंगदारी वसूलते है। डेढ़ साल से उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। दस अगस्त की रात चार नकाबपोश लोगाें ने घर पर हमला बोल दिया था। हवाई फायरिंग करते हुए घर में घुस गए और ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है। इससे वह और उनके परिवार वाले भयभीत है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण अब वह और अन्य परिवार वाले गांव छोड़ने का मन बना चुके हैं। 15 अगस्त के बाद सभी गांव छोड़ देंगे।
विज्ञापन


उधर, सीओ आलोक कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी से कराई मोबाइल पर बात
प्रियंक ने मोबाइल से डीजीपी मुकुल गोयल की कोतवाल शिव प्रकाश सिंह से बातचीत कराई। डीजीपी ने कोतवाल शिव प्रकाश से पूरे प्रकरण की निष्पक्षता के साथ जांच कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह वसूल रहे महीना
पीड़ित प्रियंक जैन का आरोप है कि चार माह से आरोपियों ने गांव में रह रहे जैन समाज के परिवारों को पूरी तरह से तंग कर रखा है। परिवारों से महीना वसूला जाता है, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि अवैध वसूली करने वाले आरोपियों से एक पुलिस विभाग में भी है।


झूठी शिकायत पर डलवाते है छापा
प्रियंक जैन ने बताया कि गांव में बावली के पेडे़ के नाम से उनकी दुकान है। आरोप है कि अलग-अलग विभागों के अफसरों से मिलीभगत कर उनकी दुकान पर छापा डलवाया जाता है। बाद में उनसे हर महीने डरा धमकाकर वसूली की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed