फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven days ultimatum given to disclose the incident

Baghpat News: घटना के खुलासे को दिया सात दिन का अल्टीमेटम

Thu, 25 May 2023 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Seven days ultimatum given to disclose the incident
-पिलर व टाइल्स शोरूम पर हुई लाखों की चोरी से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हाेने के बावजूद चोर पुलिस पकड़ से दूर
फोटो संख्या 3
बड़ौत। कोतवाली पुलिस नगर और देहात क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं को रोक पाने मेंं पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। एक सप्ताह के अंदर कई घटनाएं हो चुकी हैं। ज्यादातर घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं, लेकिन इसके बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पिलर व टाइल्स के शोरूम में लाखों की चोरी का खुलासा न होने से व्यापारियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। व्यापारियों ने सात दिनों के अंदर चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। खुलासा न होने पर व्यापारी आंदोलन करेंगे।

ये बोले व्यापारी------
कोतवाली पुलिस की ढीली कार्यशैली के चलते पिछले एक सप्ताह से नगर में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं, लेकिन पुलिस आराेपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। यह गतिविधि कोतवाली पुलिस पर सवाल उठा रही हैं। शोरूम में हुई लाखों रुपयों की चोरी की घटना का जल्द खुलासा होना चाहिए। अन्यथा व्यापारी सख्त रवैया अपनाने को मजबूर होंगे। शरद जैन, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की निरकुशंता के चलते असामाजिक तत्व और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोग सक्रिय हो गए हैं। गत एक सप्ताह पूर्व दिनदहाड़े भगवा हिन्द युवा वाहिनी विद्यार्थी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उनकी बुआ के लड़के पर जानलेवा हमला करने और लूट की घटना को अंजाम देना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर एक सवाल है। अब शोरूम में लाखों की चोरी।-अमित जैन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के मुख्य स्थानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे अपना फर्ज निभा रहे हैं और घटना कैद रही है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस अपराधिक घटना को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। -राहुल जैन जिला मंत्री प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल बड़ौत


ये बोले सीओ-----
अपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।- सविरत्न गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed