फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven day camp started, awareness was raised by taking out rally

Baghpat News: सात दिवसीय शिविर शुरू, रैली निकालकर किया जागरूक

Mon, 26 Feb 2024 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Seven day camp started, awareness was raised by taking out rally
-जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई का शिविर
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम अधिकारी डा़ गीता रानी की देखरेख में सोमवार को शुरू हुआ।

सात दिवसीय शिविर के पहले दिन जन-जागरूकता रैली का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डा़ रविंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अनुशासन समिति, स्वागत समिति, कार्यक्रम समिति, सर्वे समिति आदि का गठन किया गया। शिविर की मुख्य भूमिका के लिए स्वयं सेविका अदिति चौधरी को चुना गया। खुशी की टीम ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। संकल्प गीत, राष्ट्रगान के साथ पहले दिन का शिविर समाप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा़ देवेंद्र पाल तोमर, डा़ लोकेंद्र सिंह, डा़ ब्रजराज तोमर, मदन, प्रवेन्द्र, आकांक्षा पंवार, ज्योति गोयल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed