फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Service of two contract employees of Electricity Corporation terminated

Baghpat News: विद्युत निगम के दो संविदा कर्मियों की सेवा बर्खास्त

Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Service of two contract employees of Electricity Corporation terminated
- मवीकलां व कमाला के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात थे संविदाकर्मी
विज्ञापन

बागपत, बिनौली। ऊर्जा विभाग के कार्यो में रुचि नही लेने तथा विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में मवीकलां व कमाला के विधुत उपकेंद्र पर तैनात दो सविंदाकर्मियो की सेवा बर्खास्त की गई है।

टीडीएस मैनेजमेंट कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय बड़ौत को भेजे गए पत्र में बताया है कि विद्युत उपकेंद्र मवीकलां पर तैनात संविदाकर्मी पेट्रोलमैन बलराज, कमाला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी पेट्रोलमैन, राजीव कुमार विभागीय कार्यों में कोई भी रुचि नहीं लेते, उपकेंद्र से अनुपस्थित रहते हैं। जिस कारण राजस्व वसूली, नेवर पेड, एमओयू बकाएदारों के अस्थाई विच्छेदन, विद्युत चोरी रोकने इत्यादि महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मवीकलां की प्रधान चिंता देवी व ग्रामीणों द्वारा भी इनकी अवैध धन की मांग करने की कई बार शिकायत की गई, राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में शिथिलता बरतने, विभाग की छवि धूमिल करने एवं विभाग को राजस्व क्षति पहुंचाने के दृष्टिगत दोनों संविदाकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed