{"_id":"656f225e75176bdba109c105","slug":"sentence-in-attempt-to-rape-case-will-be-pronounced-on-december-7-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7782-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुष्कर्म का प्रयास मामले में सात दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुष्कर्म का प्रयास मामले में सात दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में सजा पर मंगलवार को सुनवाई टल गई। इसकी सुनवाई के लिए अगली तारीख सात दिसंबर नियत की गई है।
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार और नरेश वेदवान ने बताया कि दस फरवरी 2020 को खेकड़ा कोतवाली में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें वादी ने बताया कि उसका भाई होली पर्व के अवसर पर अपने बेटे और पांच साल की बेटी को लेकर गांव आया था। भतीजी घर में खेल रही थी, तभी गांव का ही विजय उर्फ कालू त्यागी उसकी भतीजी को दुकान से चीज देने के बहाने एक खेत में लेकर घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। अधिवक्ता ने बताया कि विजय उर्फ कालू पर दोष सिद्ध होने पर पांच दिसंबर सजा पर सुनवाई के लिए नियत की गई थी। दुष्कर्म का प्रयास करने वाला विजय उर्फ कालू वाराणसी जेल में बंद है, जो मंगलवार को पेशी पर नहीं लाया जा सका और न ही वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हो सकी। इस कारण सजा पर सुनवाई टल गई। सजा पर सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने सात दिसंबर नियत की है।