{"_id":"60ef11208ebc3ef9fe5a182c","slug":"senior-citizens-brainstormed-on-problems-baraut-news-mrt547364573","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों ने किया समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों ने किया समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दयानंद विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। इसमें नगर की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। अध्यक्षता पीतम सिंह वर्मा और संचालन सचिव राजवीर सिंह तोमर ने किया।
बैठक में नगर के बीच से होकर गुजरने वाली मीरापुर नहर की सफाई व पटरियों के निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर नाराजगी जाहिर की गई। दिलीप विहार तथा शताब्दी नगर से होकर गुजरने वाले गंदगी से अटे पड़े नाले की सफाई, नवयुग कॉलोनी के पश्चिमी छोर से गुजरने वाले नाले की गली नंबर पांच के सामने मरम्मत, बावली चुंगी से सिंडिकेट बैंक चौराहे तक टूटी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई। इसके अलावा सीओ कार्यालय रोड से देवनगर तक मरम्मत व बावली चुंगी बस स्टैंड के उत्तर दिशा में निकास द्वार के सामने एक कट छोड़ने की मांग उठायी गई। जनसंख्या नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की पहल का स्वागत किया गया।
बैठक में डॉ ओमबीर सिंह, सत्यपाल सिंह पथौलिया, शिवनारायण शर्मा, रतन सिंह चौहान, मोहम्मद उमर, नरेंद्र जैन, हरबीर सिंह, तेजपाल सिंह, चन्द्र प्रकाश, मांगेराम, बृजपाल सिंह, सोमदत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह राठी, बाबूराम प्रधान, दिनेश मोहन, राजकुमार रुहेला, हरपाल बालियान, विजेंद्र सिंह, धरमवीर सिंह, तेजेन्द्र चौहान, सत्य प्रकाश, अख्तर अली, उमर जान, राममेहर सिंह, राधेश्याम, ब्रह्म सिंह, हरपाल सिंह मौजूद रहे।