फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Selection of ten players at the district level

Baghpat News: जिला स्तर पर दस खिलाड़ियों का चयन

Fri, 06 Jan 2023 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Selection of ten players at the district level
बाबा शहामल बड़ौत स्टेडियम में चयनित हुए फुटबॉल खिलाड़ी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बाबा शाहमल स्टेडियम में शुक्रवार को राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग और सब जूनियर बालिका वर्ग की फुटबॉल और कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। इसमें दस खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि शुक्रवार को बाबा शाहमल स्टेडियम में बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए श्रवण पूनिया, मानिक तोमर, वंश तोमर, सिद्धार्थ मान, अंशुल तोमर का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी शनिवार को मेरठ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। सब जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 40 किग्रा भार वर्ग में पायल, 43 किग्रा भार वर्ग में सपना, 48 किग्रा भार वर्ग में रिया, 49 किग्रा भार वर्ग में शिवानी और 53 किग्रा भार वर्ग में हिमांशी का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सात जनवरी और कुश्ती प्रतियोगिता के लिए नौ जनवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed