{"_id":"6021770d8ebc3e4b2d792791","slug":"selection-of-archers-for-state-level-competition-baghpat-news-mrt5243972133","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीरंदाजों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीरंदाजों का चयन
विज्ञापन
धनौरा टीकरी के वेदवान आर्चरी एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में निशाना लगाते तीरंदाज
- फोटो : BAGHPAT
19 से 25 फरवरी को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी में तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कंपाउंड व रिकर्व वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले भर के 50 से अधिक तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया और प्रतिभा साबित की। प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों का चयन गढ़मुक्तेश्वर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
सीनियर कंपाउंड पुरुष वर्ग में अमित चौधरी ने 688 अंक प्राप्त कर प्रथम, सत्यम वेदवान ने द्वितीय, विशेष वेदवान ने 673 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में साक्षी वेदवान ने 670 अंक प्राप्त कर प्रथम, विधि ने 597 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर कंपाउंड बालक वर्ग में सत्यम वेदवान ने 673 प्राप्त कर प्रथम, विशेष वेदवान ने 673 अंक प्राप्त कर द्वितीय, रिजवान ने 670 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विधि 597 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। सीनियर रिकर्व पुरुष वर्ग में उपेंद्र ने 634 अंक लेकर प्रथम स्थान, प्रेरित वेदवान ने 628 अंक लेकर लेकर द्वितीय, शिवम वेदवान ने 625 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मधु वेदवान 635 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। जूनियर रिकर्व बालक वर्ग में प्रेरित वेदवान 628 अंक लेकर प्रथम, शिवम वेदवान 625 अंकों के साथ द्वितीय, मोनू वेदवान 621 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर रिकर्व बालक वर्ग में प्रेरित वेदवान 640 अंक लेकर प्रथम, आयर्न उज्ज्वल 555 अंक लेकर द्वितीय, रोहन 482 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहा। विजेता तीरंदाज 19 से 25 फरवरी तक हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय कोच सचिन वेदवान, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह, अर्जुन वेदवान, राहुल, जितेंद्र, बबलू, भरत वीर, नरेश पाल, चंद्रपाल दीपक आदि उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों का राज्य प्रतियोगिता में चयन होने पर हर्ष
छपरौली। वेदवान एकेडमी में हुए ट्रायल में तुगाना गांव के पांच खिलाड़ियों का राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ट्रायल में विधि तुगाना, रोहन चौधरी, अनुज कुमार, शिखा व ज्योति का चयन किया गया है। इस पर गांव में खुशी का माहौल है।